बाजार में भारी गिरावट: Sensex करीब 300 अंक टूटा, निफ्टी 11,300 के नीचे बंद

नई दिल्ली । गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 297.55 अंक गिरकर 37,880.40 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 78.75 अंक कमजोर होकर 11,234.55 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 15 हरे निशान और 35 लाल निशान पर बंद हुए। आज सुबह सेंसेक्स 47.72 अंकों की गिरावट के साथ 38,130.23 पर खुला, जबकि निफ्टी आज 32.8 अंकों की गिरावट के साथ 11,280.50 पर खुला।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में बढ़त देखी गई उनमें भारती एयरटेल, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड, एचसीएलटेक और पॉवर ग्रिड के शेयरों रहे, वहीं, इंडसइंड बैंक, यस बैंक, टाटामोटर्स, वेदांता और आईसीआईसीआई के शेयरों में में गिरावट रही।

निफ्टी के शेयरों की बात करें तो भारती एयरटेल, ग्रासिम, रिलायंस और एचसीएलटेक के शेयर गेनर रहे. जबकि लूजर शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक, यस बैंक, गेल, टाटा मोटर्स और वेदांता के शेयर शामिल रहे।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…