सोनिया गांधी आज कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार से तिहाड़ में मिलेंगी

नई दिल्ली : कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) बुधवार को पार्टी नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी.के. शिवकुमार (DK Shivakumar) से तिहाड़ जेल में मुलाकात करेंगी. सोनिया के साथ इस दौरान कर्नाटक के प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी हो सकते हैं.

शिवकुमार को ईडी ने धनशोधन के एक मामले में तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था. उनकी जमानत याचिका अदालत में लंबित है और ईडी की जांच जारी है.

पिछले महीने सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम से तिहाड़ में मुलाकात की थी.

  • Related Posts

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…

    लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- रिश्ता खत्म करना धोखा या फ्रॉड नहीं

    आपसी सहमति से बने संबंध टूटने पर अपने आप रेप का मामला नहीं बनता, शादी का झूठा वादा शुरू से होने पर स्थिति अलग सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और…