MS Dhoni इस टीम को T20 ट्रॉफी के लिए देंगे ‘गुरुमंत्र’, नहीं खेलेंगे एक भी मैच

नई दिल्ली । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं और अपने घर रांची में अपना कीमती समय बिता रहे हैं। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कहा जा रहा था कि एमएस धौनी क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि, धौनी वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

वेस्टइंडीज के बाद साउथ अफ्रीका और अब बांग्लादेश के खिलाफ भी वे शॉर्ट फॉर्मेट की सीरीज से दूर हैं। खबर तो यहां तक कि धौनी इस साल अंतरराष्ट्रीय में वापसी करने वाले नहीं हैं। हालांकि, इस बीच एमएस धौनी ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। धौनी बुधवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में बने जिम में पहुंचे और करीब एक घंटे तक कसरत की। इसके अलावा वे यहां तमाम और गेम भी खेलते नज़र आएं हैं।

एक सप्ताह तक टीम के साथ रहेंगे धौनी

इसी बीच दैनिक जागरण से बात करते हुए झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सचिन संजय सहाय ने बताया है कि उन्होंने एमएस धौनी को झारखंड टीम के अंडर 23 टीम के खिलाड़ियों को एक हफ्ते के लिए ट्रेन करने के लिए कहा है, जिसे धौनी ने स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, एमएस धौनी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है वे एक नवंबर से अगले एक सप्ताह के लिए अपने राज्य की टीम का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

खुद की भी ट्रेनिंग धौनी ने की शुरू

8 नवंबर को झारखंड की जूनियर टीम सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए सूरत के लिए रवाना होगी। इससे पहले एक सप्ताह तक धौनी टीम के साथ कुछ समय बिताकर उनका मार्गदर्शन करते नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा संजय सहाय ने ये भी बताया है कि धौनी ने खुद की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है, जो उन्होंने बीते कुछ महीने से छोड़ दी थी। खबर थी कि धौनी झारखंड की टीम के लिए खेलते नज़र आएंगे, लेकिन ये महज एक अफवाह है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…