JDS ने कांग्रेस को दिया झटका, कुमारस्वामी बोले- उपचुनाव में किसी से गठबंधन नहीं

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल(सेक्यूलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने साफ किया है कि उनकी पार्टी आने वाले उपचुनावों में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और स्वतंत्र चुनाव लड़ेगी. कुमारस्वामी ने कहा कि हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे.

गौरतलब है कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और जेडीएस ने गठबंधन किया था, लेकिन बाद में कई दिनों तक चले सियासी ड्रामे के बाद यह सरकार गिर गई थी और बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब हो गई थी.

पहले कहा बीजेपी को दे सकते हैं समर्थन

बता दें उपचुनाव करीब आते ही कर्नाटक में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसके पहले कुमारस्वामी ने बीजेपी को समर्थन देने की बात कह दी थी. 29 अक्टूबर को उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार गिरने नहीं जा रही. अगर जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी राज्य में बीजेपी सरकार को अपना समर्थन दे सकती है.

येदियुरप्पा पर नर्म रुख

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे हुबली में चुनाव के लिए हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे हैं. वीडियो में सुना जा सकता है कि कर्नाटक में ‘ऑपरेशन कमल’ बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चलाया गया था, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल थे.

साहित्य आजतक में रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें

इस मुद्दे को लेकर कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा को घेरने की कोशिश नहीं की. उन्होंने कहा, “यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. कोई भी वीडियो बना सकता है और लीक कर सकता है. मैं इसमें किसी तरह की जांच की कोई मांग नहीं करता, क्योंकि इसमें कोई क्या ही जांच करेगा?”

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…