Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला के बीच किसको कैप्टन चुनेंगी आरती सिंह, देखें वीडियो

नई दिल्ली । टीवी रियलिटी शओ बिग बॉस में इस हफ्ते घर का पहला वीवो कैप्टन चुना गया है। कैप्टन चुनने के लिए बिग बॉस घरवालों के लिए एक ट्विस्ट लेकर आए थे। अब आज फिर घर के अगले कैप्टन का चुनाव होना है जिसके लिए हिमांशी खुराना और शेफाली ज़रीवाला का नाम सामने आ रहा है।

हाल ही में आगामी एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाय जा रहा है कि घर के अगले कैप्टन को चुनने का समय आ चुका है। क्योंकि बीबी ट्रांसपोर्ट सर्विस टास्क को आसिम की टीम ने जीता था इसलिए उनकी टीम से आसिम ने कैप्टन बनने के लिए अपनी टीम की हिमांशी और शेफाली का नाम लिया था।

बिग बॉस बताते हैं कि कैप्टन का चुनाव एक प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। सभी घरवालों को एक एक करके वज़ह बताकर दोनों में से किसी एक के चेहरे पर रिजेक्ट का स्टैंप लगाना है, जिस भी लड़की को कम स्टैंप मिलेंगे वो घर की अगली कैप्टन बन जाएंगी।

प्रक्रिया में सभी घरवाले एक एक कर स्टैंप लगाते हैं। हिंदुस्तानी भाऊ विकास हिमांशी को रिजेक्ट करते हुए कहते हैं कि शेफाली जो है वो कोई भी कुछ बोलेगा तो उसका जवाब दे सकती है, वो चुपचाप रहेगी इसलिए में चाहता हूं कि कैप्टन शेफाली बनें।

प्रक्रिया के अंत में घरवालों द्वारा दोनों को एक बराबर स्टैंप लगाए जाते हैं। इसलिए बिग बॉस घर की कैप्टन आरती को दोनों में से किस एक को कैप्टन चुनने का विशेष अधिकार देते हैं। अब देखना होगा कि आरती अपनी समझ से हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला में से किसको घर का अगला कप्तान चुनती हैं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…