BOX OFFICE: धमाकेदार रहा ‘बाला’ का पहला हफ्ता, बटोर लिए इतने करोड़

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘बाला (Bala)’ पिछले हफ्ते 8 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म अपने ओपनिंग डे से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है. इस फिल्म का लोगों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि इस फिल्म का कांसेप्ट बहुत ही अलग है और ऐसे कंटेंट वाले फिल्म में आयुष्मान की एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आती है. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष्‍मान खुराना के अलावा यामी गौतम, भूमि पेडनेकर, जावेद जाफरी और सौरभ शुक्ला अहम भूमिकाओं में हैं. अब फिल्म का पूरे एक हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है.

फिल्म के पहले हफ्ते के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि लोगों को एक बार फिर से आयुष्मान की एक्टिंग काफी पसंद आई है और साथ ही फिल्म की कहानी भी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में लगभग 69.25 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफलता हासिल की है. तो आइए, आपको दिखाते हैं ‘बाला’ की कमाई की लिस्ट…

शुक्रवार (8 नवंबर) – 9.50 करोड़
शनिवार (9 नवंबर)- 15 करोड़
रविवार (10 नवंबर)- 17.75 करोड़
सोमवार (11 नवंबर)- 8 करोड़
मंगलवार (12 नवंबर)- 9.25 करोड़
बुधवार (13 नवंबर)- 4.75 करोड़
गुरुवार (14 नवंबर)- 5 करोड़
कुल- 69.25 करोड़

फिल्म में आयुष्‍मान, यामी गौतम, भूमि पेडनेकर, जावेद जाफरी और सौरभ शुक्ला की अभिनय की तारीफ जितनी की जाए वह कम होगी. सभी ने अपने-अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है. अमर कौशिक ने बहुत ही शानदार तरीके से इस फिल्म को बनाया है. फिल्म देखते वक्त आप कहीं भी बोर महसूस नहीं करेंगे और न ही आपको कहीं ऐसा महसूस होगा कि फिल्म स्लो है.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…