सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे अजित पवार

मुंबई । अभी कुछ देर पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के गठन पर फैसला सुनाया है। अब उसके तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो फडणवीस से मिलने से पहले अजित पवार NCP नेता प्रफुल पटेल से मिले थे, जिसमें यह बात निकलकर सामने आई कि अब भी NCP द्वारा अजित पवार को वापस खेमे में लाने की कोशिशें चल रही हैं। पटेल का बयान भी सामने आया, जिसमें कहा गया कि हम अजित के संपर्क में है और अजित हमारी बात समझ रहे हैं।

इससे पहले आशीष शेलार, रावसाहेब दानवे, गिरीश महाजन, भूपेंद्र यादव और अन्य भाजपा नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के लिए पहुंचे हैं।

भाजपा विधायक हरिभाऊ बागडे भी देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे हैं। वह पिछली विधानसभा के अध्यक्ष थे और आधिकारिक तौर पर, वह तब तक अध्यक्ष हैं जब तक कि अगले अध्यक्ष पदभार ग्रहण नहीं कर लेते। वह स्पीकर की आधिकारिक कार में पहुंचे।

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…