इमरान को हर बात पर याद आता है भारत, लाहौर में प्रदूषण खतरनाक स्‍तर पर तो याद आई दिल्‍ली

इस्‍लामाबाद । पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फ‍िर भारत की याद आ गई। अब तो उनकी जुबान पर हर नकारात्‍मक बात पर भारत का ही नाम होता है। बता दें कि लाहौर का वायु प्रदूषण सबसे खराब स्‍तर पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री इमरान ने लाहौर में प्रदूषण की तुलना नई दिल्‍ली से की। उन्‍होंने कहा कि नई दिल्‍ली की तरह लाहौर में भी वायु प्रदूषण एक खामोश हत्‍यारा बन गया है। उन्‍होंने कहा कि नई दिल्‍ली की तरह लाहौर में भी वायु प्रदूषण एक खामोश हत्‍यारा बन गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि लाहौर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। अब यह यहां के निवासियों के लिए खतरनाक हो गया है। उन्‍होंने कहा कि प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं। इसके चलते लाहौर का वायु प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि हवा सांस लेने लायक नहीं है। लाहौर शहर के हालात बूढ़े और जवान दोनों के लिए खतरनाक हैं। इमरान ने कहा कि हम यह भी नहीं जानते कि कितने लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

इमरान ने आगे दिल्‍ली का नाम लेते हुए कहा कि हम सोचते हैं कि दिल्‍ली सबसे ज्‍यादा प्रदूषित शहर है। उन्‍होंने अफसोस जाहिर किया कि लाहौर भी प्रदूषण के मामले में दिल्‍ली के स्‍तर पर पहुंच चुका है। देश में प्रदूषण से निपटने के लिए इस्‍लामाबाद में क्‍लीन ग्रीन पाकिस्‍तान इंडेक्‍स लॉन्‍च करने के दौरान खान ने कहा कि उनकी सरकार देश भर में पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…