दीपिका पादुकोण ने बताया- जल्द होने वाली है आलिया भट्ट की शादी! राज़ी गर्ल ने दिया ये रिएक्शन

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर खबरें आती रहती हैं। साथ ही शादी की तारीख को लेकर भी अटकलें लगाई जाती रहती हैं, लेकिन अभी तक शादी को लेकर किसी ने भी कंफर्म नहीं किया है। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की गॉसिप अब फिल्मी स्टार्स भी करने लगे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी आलिया भट्ट के सामने ही उनकी शादी की बात कर दी।

दरअसल, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विजय देवेराकोंडा और कई स्टार्स एक इंटरव्यू में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान अर्जुन रेड्डी स्टार विजय ने बताया कि उन्हें दीपिका और आलिया पर तगड़ा क्रश रह चुका है और मुझे ये बात कहने में कोई शर्म नहीं है। साथ ही विजय ने कहा कि अब कुछ नहीं किया जा सकता, क्योंकि दीपिका की शादी हो गई है। इसी बीच दीपिका ने कह दिया कि ‘और आलिया की शादी होने जा रही है।’

इस बात पर विजय ने भी दीपिका की बात का समर्थन किया। इसके बाद आलिया ने बातचीत में दखल देते हुए कहा कि तो दीपिका इस बात की घोषणा क्यों कर रही हैं। आलिया के इस रिएक्शन पर दीपिका को लगा कि शायद उन्होंने ज्यादा बोल दिया है। इसके बाद दीपिका ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ विजय का रिएक्शन जानने के लिए ऐसा कहा था।

वैसे आलिया भले ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं बोलना चाहती हैं, लेकिन उनके रिलेशनशिप के चर्चे हर जगह हैं। अब तो दीपिका पादुकोण ने भी मान लिया है कि जल्द ही उनकी शादी होने वाली है। बता दें कि अभी रणबीर और आलिया एक साल फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं और इसके साथ ही रणबीर-आलिया की कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…