एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन फिर भी शाहरुख खान ने कमाए 124 करोड़ रुपये, जानें- कैसे?

नई दिल्ली । बॉलीवुड के किंग खान फिलहाल फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन फोर्ब्स की ओर से जारी की गई टॉप-100 सेलेब्स की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम छठे स्थान पर है। शाहरुख ने साल 2019 में बॉक्स ऑफिस के मैदान पर एक भी फिल्म नहीं उतारी, लेकिन कमाई के मामले में चौथे स्थान पर हैं। शाहरुख ने बिना फिल्म रिलीज किए भी 2019 में करोड़ों रुपये कमाए हैं। ऐसे में जानते हैं कि आखिर शाहरुख खान की कमाई का क्या जरिया है…

उनकी बिजनेस और कमाई के जरिए के बारे में जानने से पहले जानते हैं कि आखिर शाहरुख खान की कमाई कितनी है? फोर्ब्स की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान ने साल 2019 में 124 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले 2018 में शाहरुख खान ने 56 करोड़ की कमाई थी, जबकि किंग खान ने 2017 में 170.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

क्या है बिजनेस?

शाहरुख खान की भले ही कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई हो, लेकिन शाहरुख एक बिजनेसमैन भी हैं और उन्होंने अपने बिजनेस माइंड से इतने पैसे कमाए हैं। अगर उनके बिजनेस की बात करें तो उनके एंडोर्समेंट काफी ज्यादा हैं यानी उन्होंने विज्ञापन जैसे कई प्रोजेक्ट अपने हाथ में ले रखे हैं। अभी शाहरुख खान करीब 14 ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं, जिसमें आईसीआईसीआई, बायजूस, बिग बास्केट, टैग ह्यूअर, लक्स, हुंडई जैसे ब्रांड शामिल हैं।

इसके अलावा रेड चीलिज एंटरटेनमेंट से भी शाहरुख को अच्छी इनकम है और उन्होंने इसके जरिए नेटफ्लिक्स पर बार्ड ऑफ ब्लड भी रिलीज की थी। इसे दर्शकों ने अच्छा रेस्पॉन्स दिया हुआ है। बता दें कि इस लिस्ट में शाहरुख खान से ऊपर अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और सलमान खान का नाम शामिल है।

  • Related Posts

    मुरैना में दवाओं की आड़ में नशे का कारोबार? बिना पर्चे बिक रही Pregacap-300, मेडिकल स्टोर का वीडियो वायरल

    मुरैना। शहर में मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। नशे के लिए दुरुपयोग के आरोपों के बीच Pregacap-300 टैबलेट को बिना डॉक्टर के…

    मुरैना में बेटी की हत्या का आरोप: प्रेमी को फोन करते देख पिता ने साफी से घोंटा गला, सिर पर ईंट से किए वार; पति पर पहरा देने का आरोप

    मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र के रतन का पुरा गांव में 32 वर्षीय पूजा तोमर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस…