भाजपा सांसद धर्मपुरी ने ओवैसी को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

तेलंगाना के निजामाबाद से भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद ने एआईएमआईएम के मुखिया और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने उनकी दाढ़ी को लेकर भी अपशब्द कहे हैं। भाजपा सांसद ने इससे पहले भी ओवैसी पर निशाना साधा था। 27 दिसंबर को धर्मपुरी ने ओवैसी के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को सांप्रदायिक और असंवैधानिक करार देने पर पूछा था कि क्या वह पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए लड़ना चाहते हैं?

धर्मपुरी ने कहा था, ‘ओवैसी कहता है कि सीएए सांप्रदायिक और असंवैधानिक है। ऐसे में वह एक सार्वजनिक सभा को संबोधित नहीं कर सकते क्योंकि तेलंगाना नगरपालिका चुनावों से पहले निजामाबाद में आचार संहिता लागू है। मैंने जिला कलेक्टर, चुनाव आयोग और पुलिस को पत्र लिखा है।’

उन्होंने आगे कहा था, ‘असदुद्दीन ओवैसी यहां देश को बांटने के लिए आ रहे हैं। क्या वह पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले लोगों के लिए लड़ना चाहते हैं। वह एक राष्ट्र विरोधी के तौर पर काम कर रहे हैं। उनपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए और हमेशा के लिए सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए।’

  • Related Posts

    ‘हेरिटेज टू डेवलपमेंट’ का मोहन मॉडल ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’

    ‘हेरिटेज टू डेवलपमेंट’ का मोहन मॉडल ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’ 18 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधीसागर में होगी मप्र सरकार की 9वीं डेस्टिनेशन कैबिनेट स्लग—गांव,गौरव, विरासत और विकास का नया संगम…

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…