Ind vs SL: निर्णायक टी20 में आज शाम उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला

नई दिल्ली । भारतीय टीम आज शाम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलने उतरेगी। इंदौर में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल हुई अब पुणे में भारत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा।

भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में सीरीज का पहला मैच खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से वह रद हो गया था। इंदौर टी20 में भारत ने श्रीलंका द्वारा दिए गए 142 रन के लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की थी। तीसरा मैच आज शाम पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है।

कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच ?

भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे से शुरू होगा तीसरा टी20 मैच ?

भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे किया जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें ?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका के तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और श्रीलंका के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आप हॉटस्टार पर जा सकते हैं।

पहले मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन-

शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    मुरैना में दवाओं की आड़ में नशे का कारोबार? बिना पर्चे बिक रही Pregacap-300, मेडिकल स्टोर का वीडियो वायरल

    मुरैना। शहर में मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। नशे के लिए दुरुपयोग के आरोपों के बीच Pregacap-300 टैबलेट को बिना डॉक्टर के…