दीपिका पादुकोण को ऐसे मिला छपाक की मालती का लुक, यूँ करनी पड़ी थी मेहनत

हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज हो गई है। वही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, परन्तु फिल्म की काफी तारीफ हो रही है। इसके अलावा , दीपिका पादुकोण के लुक और उनके मेकअप की काफी सराहना की जा रही है, जिसमें उन्होंने एक एसिड अटैक पीड़िता का लुक अपनाया है। परन्तु क्या आप जानते हैं इस लुक के लिए दीपिका को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा था और यह काफी चैलेंजिंग भी था।

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म की स्टोरी को सकारात्मक कदम बताया जा रहा है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाने के लिए जो लुक अपनाया है, वो चर्चा में है। अब दीपिका ने इस लुक को अपनाने के लिए आए चैलेंज का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दिखाया गया है कि इस गेटअप के लिए वो कैसे तैयार होती थीं। साथ ही उन्हें किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। वीडियो में दिख रहा है कि मेकअप आर्टिस्ट उन्हें शूटिंग के लिए तैयार कर रही हैं। अभिनेत्री दीपिका ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है- छपाक का चेहरा, ताकत का चेहरा, हिम्मत का चेहरा।

इसके साथ ही दीपिका ने उनके किरदार में मदद करने वाले सभी लोगों को वीडियो में टैग किया है। अभिनेत्री दीपिका ने विक्रांत मेस्सी, मेघना गुलजार, शंकर एहसान रॉय, गुलजार का नाम मौजूद किया है। इसके अलावा चेहरे का ये मेकिंग वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसमें दीपिका की तारीफ कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म में दीपिका ने अपने लुक पर काफी काम किया है, क्योंकि पूरी फिल्म में दीपिका के 9 लुक थे। इन 9 लुक में लक्ष्मी अग्रवाल की पूरी लाइफ को दिखाया गया है। बता दें कि छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी, जिसने लगभग 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन करवा लिया है।

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…