Ind vs Aus: रोहित शर्मा ने छोड़ा सचिन तेंदुलकर को पीछे अब तोड़ेंगे सौरव गांगुली बड़ा रिकॉर्ड!

नई दिल्ली । टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने राजकोट वनडे में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड को तोड़ा। अब वह पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के सबसे तेज 9 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं। रोहित ने वनडे में बतौर ओपनर सबसे तेज 7 हजार रन पूरे किए और सचिन को पीछे छोड़ा। पुणे वनडे में वह 4 रन बनाते ही इस फॉर्मेट में सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी की। रोहित शर्मा ने इस मैच में शिखर धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी निभाई। भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 304 रन ही बना पाई। भारत ने 36 रन से मैच जीता और सीरीज को 1-1 से बराबर करने में सफलता हासिल की।

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं गांगुली की रिकॉर्ड

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर 4 रन बनाते हैं तो वह गांगुली के सबसे तेज 9 हजार वनडे रन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 216 पारी में रोहित के नाम 8996 रन हैं। गांगुली ने 228 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। सचिन तेंदुलकर ने 235 पारियों में जबकि वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने 239 पारी में यह कीर्तिमान बनाया था।

वनडे में सबसे तेज 9 हजार रन

भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 9 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट ने महज 195 पारियों में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने 205 पारियों में ऐसा किया था।

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…