दिल्ली में आप की बंपर जीत पर गदगद हुईं ममता बनर्जी, केजरीवाल को दी बधाई

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रचंड जीत पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है. ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल को बधाई, दिल्ली के नतीजे बता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. नफरत भरे भाषण और विभाजनकारी राजनीति करने वालों के लिए यह एक चेतावनी है. केवल जनता के वादों को पूरा करने वालों को ही इनाम मिलेगा. ‘

बता दें दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के रुझानों ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. दोपहर 01.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक आप 58 और बीजेपी 12 सीटों पर आगे. दिल्ली में आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर परिवहन सेवा के नाम पर लोगों से वोट मांगा था. हालांकि आप के लिए बुरी खबर ये है कि शिक्षा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं.

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…