शेयर बाजार में दिख रही तेजी, सेंसेक्स में उछाल के साथ खुला मार्केट

आज बाजार में चार दिनों बाद रौनक के संकेद दिख रहे हैं. शेयर बाजार बुधवार को हरे रंग के निशान के साथ खुला. सुबह सेंसेक्स में 300 अंकों का उछाल आया है. इसके साथ ही सेंसेक्स 41,121 के स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 12,090 अंक पर खाला. बताते चलें कि मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी.

जानकारों का कहना है कि एशियन मार्केट में ग्लोबल इन्वेस्टर्स के सकरात्मक संकेत और चीन के कोरोनावायरस पर नियंत्रण से अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के चलते बजार में बढ़त रही. चीन में बुधवार तक कोरोनावायरस से मरने वाली की संख्या 2000 हो गई थी. चीन की केंद्रीय बैंक ने मीडियम टर्म कर्ज पर इंटरेस्ट रेट में कटौती की है. कोरोना वायरस के चलते वित्तीय चुनौतियों के लिए पॉलिसी मेकर ने इस तरह के कदम उठाए हैं, जिसका मार्केट पर असर देखने को मिल रहा है.

तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में 28 कंपनियों के स्टॉक हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए. बाजार खुलने के समय जो स्टॉक बढ़त बनाए हुए हैं उनमें ओएनजीसी (+1.36 फीसदी), एनटीपीसी (+2.32 फीसदी), कोटक बैंक (), एचडीएफसी (+0.80 फीसदी), हिंदुस्तान लीवर (+1.14 फीसदी), एसबीआईएन (+0.72 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (+0.54 फीसदी) शामिल हैं.

निफ्टी के 50 शेयरों में 36 हरे निशान पर जबकि 14 लाल निशान पर करोबार कर रहे हैं. निफ्टी के टॉप गेनर शेयरों की लिस्टम में इंफ्राटेल, कोल इंडिया, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, रिलायंस शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर शेयरों की लिस्ट में टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, यस बैंक, मारुति और एशियन पेंट शामिल हैं.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…