Coronavirus की वजह से नहीं खत्म हो सकता करियर, एंडरसन ने कहा- फिर वापसी करूंगा

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। 37 साल के इंग्लिश गेंदबाज ने साफ कहा है कि फिलहाल तो उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड में 28 मई तक क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगी हुई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट ने सभी तरह के क्रिकेट को निलंबित कर दिया है।

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने यह बात साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस की वजह से लगे इस विराम से उनका खेल प्रभावित नहीं होने वाला। वो अपने आप को फिट रखने पर ध्यान रहा रहे हैं और टीम के खिलाड़ियों के साथ मिलकर वर्चुअल ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं।

टेस्ट में एंडरसन के नाम 584 विकेट हैं और वो सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज हैं। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं सोच रहा कि अब दोबारा कभी क्रिकेट नहीं खेल पाउंगा। मुझे तो ऐसा लग रहा है कि हम दोबारा से खेलेंगे और मैं किसी स्तर पर जल्दी से खेलूंगा।”

“मैं अभी भी भूखा हूं, इंग्लैड के लिए खेलने की ललक अब भी मेरे अंदर है। मेरा मानना है कि लंबे समय से लगातार ऐसा करता आ रहा हूं और खेलना मेरा काम है। जिसका मतलब है कि जब कभी भी मुझे दोबारा से खेलने का मौका मिलता है तो मैं इसका मजा उठाउंगा। मैं उस हरएक पल का भरपूर आनंद उठाने वाला हूं।”

कोरोना वायरस की वजह से ब्रिटेन इस वक्त लॉकडाउन कि स्थिति में तो ऐसे में एंडरसन अपने टीम के साथियों के साथ ऑनलाउन फिट रहने की कोशिश करते हैं। वो इसमें अपने साथी स्टु्अर्ट ब्रॉड और मार्क वुड को साथ रखते हैं। उन्होंने कहा “चुकी कुछ साथी वर्चुअल ट्रेनिंग कर रहे हैं तो मैंने स्टुअर्ट ब्रॉर्ड और मार्क वुड के साथ कल ट्रेनिंग की थी।”

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…