लॉकडाउन के बीच वायरल हो रही है कटरीना कैफ की नो No Makeup फोटो, आपने देखी क्या?

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से हर कोई अपने घरों में कैद है। सोशल डिस्टेंसिंग के चलते आम हो या खास हर कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा है। ऐसे में फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया ही एक मात्र जरिया है। स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपने बारे में फैंस को अपडेट दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ की एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस कटरीना कैफ की एक तस्वीर सोशाल मीडिया पर सामने आई है। कटरीना की ये तस्वीर आज की नहीं बल्कि एक थ्रोबैक फोटो है। इस तस्वीर में वह बिना मेकअप नजर आ रही हैं। बिना मेकअप भी कटरीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में वह गोल्डन कलर के बाथरोब पहने हुए और बालों को बांधे दिख रही हैं। कटरीना की ये नो मेकअप तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है। हर कोई उनके इस लुक की तारीफ कर रहा है। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कटरीना कैफ एक्टिंग के अलावा सोशल प्लेटफार्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेकअप और हेयर आर्टिस्ट के साथ फोटो शेयर की थी। एक का नाम डेनियल और दूसरे का नाम अमित ठाकुर है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, ‘बेस्ट ब्वॉयज’।

आपको बता दें कि कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…