आशीष नेहरा ने किया रोहित शर्मा के साथ पक्षपात, IPL अवार्ड के लिए धौनी को दिया वोट

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में भले ही रोहित शर्मा का नाम आता है क्योंकि उनकी टीम ने सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीती है। लेकिन आशीष नेहरा आईपीएल के ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी को मानते हैं। आईपीएल के 13वें साल में कदम रखने के साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महान कप्तान का चयन किया गया जिसमें नेहरा ने धौनी को अपना वोट दिया।

आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के कप्तानों को संयुक्त रूप से महानतम कप्तान चुना गया। धौनी और रोहित को इस सम्मान का बराबर हकदार माना गया। जूरी के सदस्य रहे पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने धौनी का साथ दिया जबकि रोहित के साथ पक्षपात कर बैठे। अपना वो चेन्नई के कप्तान को देने के बाद नेहरा ने इस बात का खुद ही खुलासा किया।

नेहरा ने धौनी को महानतम कप्तान चुने जाने के अपने फैसले पर कहा, “ग्रेटेस्ट कैप्टन के लिए मेरी पसंद महेंद्र सिंह धौनी हैं, जिनकी कप्तानी में मैं ने ज्यादातर मैच खेले चाहे भारतीय क्रिकेट टीम हो या फिर आईपीएल की टीम। मैंने रोहित शर्मा की कप्तानी में नहीं खेला है इसी वजह से एमएस धौनी।”

रोहित और धौनी दोनों ही चैंपियन कप्तान

धौनी की शानदार कप्तानी में चेन्नई की टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी तीन बार जीती है। साल 2010 और 2011 में लगातार चेन्नई ने यह खिताब जीता था। 2016 और 2017 में टीम पर प्रतिबंध लगाया गया था। दो साल बाद धमाकेदार वापसी करते हुए 2018 में धौनी की बेहतरीन कप्तानी में टीम ने वापस से खिताब पर कब्जा जमाया।

वहीं मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2013, 2015, 2017 और फिर 2019 में यह ट्रॉफी जीती है। इन चार में से आखिरी दो फाइनल बेहद रोमांच तरीके से जीते। 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1 रन से जीत हासिल की थी।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…