प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना से 33 करोड़ गरीबों को हुआ लाभ, मिली 31,235 करोड़ की सहायता राशि

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि 22 अप्रैल तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 33 करोड़ से अधिक गरीबों को 31,235 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है। मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 20.05 करोड़ महिला जन धन खाता धारकों के खाते में 10,025 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। लगभग 2.82 करोड़ वृद्धों, विधवाओं और विकलांग व्यक्तियों को 1405 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा PM-KISAN योजना की पहली किस्त के तहत 8 करोड़ किसानों को 16,146 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। ईपीएफ योगदान के रूप में 68,775 प्रतिष्ठानों में 162 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, जिससे 10.6 लाख कर्मचारियों को फायदा मिला है। 2.17 करोड़ बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को 3497 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी गई है।

सरकार लॉकडाउन की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे देश के गरीब तबके के लोगों के खाते में पैसे भेज रही है। जनधन खातों में जमा राशि में अप्रैल के पहले सप्ताह में अचानक बढोत्तरी देखने को मिली है। केंद्र सरकार द्वारा महिला जनधन खाताधारकों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाने की वजह से इन खातों में जमा रकम में मुख्य रूप से यह बढ़ोत्तरी हुई है। PMJDY के तहत खोले गए खातों में जमा राशि आठ अप्रैल, 2020 को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 1.28 लाख करोड़ रुपये हो गई। एक अप्रैल, 2020 तक इन खातों में 1.20 लाख करोड़ रुपये जमा थे।

लेटेस्ट डेटा के मुताबिक आठ अप्रैल को 38.12 करोड़ खातों में 1,27,748.43 करोड़ रुपये जमा थे। वहीं, एक अप्रैल, 2020 को यह आंकड़ा 1,19,680.86 करोड़ रुपये का था।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…