कोरोना महामारी के बीच पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

लाहौर । कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने जमीन से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख 70 वर्षीय नवाज शरीफ अभी लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं।

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधिकारियों ने बताया कि शरीफ ने जंग समूह के प्रधान संपादक मीर शकीलुर रहमान को 1986 में गैरकानूनी तरीके से जमीन पट्टे पर दी थी, उस समय शरीफ पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री थे।

एनएबी के एक अधिकारी ने बताया कि जंग समूह के प्रधान संपादक मीर शकीलुर रहमान से जुड़े जमीन के एक मामले में पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ के खिलाफ एनएबी ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। शरीफ को नोटिस और प्रश्नावली भेजी गई है। लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। गौरतलब है कि तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले हैं।

  • Related Posts

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…

    देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

    पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी…