BCCI का आखिरी विकल्प हो सकता है भारत से बाहर आईपीएल कराना

BCCIs last option may be IPL out of India
कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते दुनिया के तमाम क्रिकेट और अन्य खेल इवेंट्स स्थगित या रद्द हो चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था।इस बीच खबर आ रही है कि बीसीसीआई भी आईपीएल के आयोजन को लेकर प्लान बनाने में जुटा हुआ है। बीसीसीआई आईपीएल को भारत से बाहर कराने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। कोविड-19 महामारी के खतरे के बीच इंटरनैशनल क्रिकेट की वापसी जुलाई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के साथ हो सकती है।
पूर्व AUS क्रिकेटर ने बताया क्यों विराट-धोनी से नहीं लेना चाहिए पंगा
बीसीसीआई के एक सूत्र ने एएनआई से कहा, ‘बोर्ड इस समय सभी विकल्प पर विचार कर रहा है। अगर आईपीएल को भारत से बाहर करना पड़ता है तो इस पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन यह एकदम आखिरी विकल्प होगा। अगर यही एक विकल्प बचता है तो हम इस बारे में सोच सकते हैं। हम ऐसा पहले भी कर चुके हैं, लेकिन हमारी प्राथमिकता इसका आयोजन भारत में ही कराना है।’ आईपीएल का आगाज 29 मार्च से होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के खतरे को देखते हुए इसको स्थगित कर दिया गया था।
शेन वॉर्न की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ के बारे में जानिए सबकुछ
‘टी20 वर्ल्ड कप को लेकर फैसले का करना होगा इंतजार’
2009 में आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था, जबकि 2014 में इस टूर्नामेंट के कुछ मैच यूएई में कराए गए थे। गुरुवार को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर फैसला 10 जून तक टाल दिया था। बीसीसीआई के सूत्र के मुताबिक इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच खेला जाना है। ऐसी खबरें भी आई हैं कि अगर टी20 वर्ल्ड कप इस साल स्थगित होता है, तो उसी विंडो में आईपीएल का आयोजन कराया जा सकता है। बीसीसीआई के सूत्र के मुताबिक, ‘टी20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी के फैसले का हमें इंतजार करना होगा। आईपीएल के बारे में कुछ भी आगे चर्चा करने से पहले हमें टी20 वर्ल्ड कप को लेकर साफ तस्वीर चाहिए। अभी बस मैं इतना ही कह सकता हूं कि कोई फैसला नहीं लिया गया है।’

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…