मैदान के बाहर भी बल्लेबाज रोहित और शिखर धवन की अच्छी दोस्ती

Off field batsman Rohit and Shikhar Dhawans good friendshipभारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि वह अपने लिमिटेड ओवरों के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन के साथ मैदान के बाहर भी काफी अच्छे दोस्त हैं सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली के बाद शिखर धवन और रोहित शर्मा कई सालों से भारतीय टीम के लिए सलामी जोड़ी की जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। यह दोनों मैदान के अंदर ही नहीं मैदान के बाहर भी अच्छी साझेदारी शेयर करते हैं। और इससे क्रिकेट के मैदान पर एक जोड़ी के रूप में उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। ये दोनों 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत के लिए पारी की आगाज करते आ रहे हैं।
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर ‘ओपन नेट्स विद मयंक’ (अग्रवाल) के दूसरे एपिसोड की झलक शेयर की जहां रोहित ने कहा, ” मैदान से कहीं ज्यादा हम मैदान के बाहर की चीजों को साझा करते हैं। हम एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं और काफी सहज रूप से एक दूसरे को समझते हैं, जोकि काफी महत्वपूर्ण है।”
उन्होंने कहा, ” जब हम इंडिया-ए दौरे पर थे तो हम एक साथ रूम साझा करते थे। क्षसलिए एकसाथ होने का हमारे पास काफी इतिहास है। एक व्यक्ति के रूप में हम दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे तरीके से समझते हैं और इससे मैदान पर हमें काफी मदद मिलती है।”
दूसरी ओर धवन ने भी इसे स्वीकार किया और उम्मीद की कि आने वाले वर्षों में वे भी भारत के लिए प्रदर्शन जारी रखेंगे।
धवन ने कहा, ” हम पहले दिन से ही मैदान पर काफी अच्छे दोस्त थे, खासकर तब जब हमने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए पारी की शुरूआत की थी। हालांकि, हमने इससे पहले भी एक अच्छी दोस्ती साझा की थी।”
उन्होंने कहा, ” इसलिए कि मैदान पर हमारे बीच साझेदारी के दौरान भी यह देखने को मिलता है। उनके साथ यह एक शानदार सफर रहा है। मैंने इसका पूरा आनंद लिया है और उम्मीद है कि हम इसे कुछ और वर्षों जारी रख सकते हैं।”

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…