लापता हुए मुंबई के अस्पतालों से कोरोना मरीजों के 6 शव

6 bodies of corona patients missing from hospitals in Mumbaiबृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उन खबरों को खारिज किया, जिसमें उसके विभिन्न अस्पतालों से कोविड-19 मरीजों के छह शव लापता होने का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि राजावाड़ी अस्पताल से ‘लापता’ एक शव के मामले में जांच जारी है। इसके इतर, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने पालिका द्वारा संचालित शताब्दी और राजावाड़ी अस्पतालों से दो कोरोना वायरस मरीजों के लापता होने के मामले में जांच का आदेश दिया है।बीएमसी ने कहा कि पांच मृतक के परिजन को सूचित किया गया है अथवा पुलिस की सहायता से प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की गई।

बाहरी इलाके कांदिवली के शताब्दी अस्पताल से हाल ही में 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज लापता हो गए थे। सोमवार रात को उनका शव अस्पताल से करीब एक किलोमीटर दूर बोरिवली रेलवे स्टेशन के पास मिला था।

इसी तरह, घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल से भी कोविड-19 का एक मरीज लापता है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मेयर ने बीएमसी प्रशासन को दोनों अस्पताल से लापता हुए मरीजों के मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, अन्य विज्ञप्ति में बीएमसी ने अब तक उसके केईएम, सियोन, ट्रामा सेंटर, नायर, शताब्दी और राजावाड़ी अस्पताल से कोविड-19 मरीजों के छह शव लापता होने की खबर का खंडन किया है। इसके मुताबिक, ” पांच ऐसे मामलों में, मृतक की पहचान की गई और उनके परिजन को सूचित किया गया अथवा पुलिस की सहायता से प्रोटोकाल के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।” विज्ञप्ति के मुताबिक, परिजन की ओर से शव लेने पहुंचने में देरी करने और नहीं पहुंचने के कारण ऐसी घटनाएं हुईं।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…