ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्‍ट्रेस मोहिना कुमारी कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद घर लौटीं

mohena kumariये रिश्ता क्या कहलाता है’ अभिनेत्री मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं. मोहिना के अलावा उनके पति सुयश रावत सहित परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए थी. मोहिना कुमारी ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में बताया उनकी रिपोर्ट अभी भी पॉजिटिव है, लेकिन वे पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं. उन्‍होंने लिखा,’ हेलो! मैं घर वापस आ गयी हूं … लेकिन हम सभी की रिपोर्ट अभी भी पॉजिटिव है, हम पूरी तरह आइसोलेशन में हैं. हमें पता नहीं है कि कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने में कितना समय लगेगा.’ सभी ऋषिकेश के ए‍क अस्‍पताल में भर्ती थे. हालाकि उन्हें अब भी छुट्टी दे दी गई है. हालांकि उनकी रिपोर्ट अभी भी पॉजिटिव है. लेकिन मोहिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और उसमें बताया कि वे सब घर तो लौट आए हैं.

मोहिना कुमारी ने आगे लिखा,’ हम 10 दिनों के लिए अस्पताल में थे और मेरे शरीर में शायद 5 दिन पहले वायरस था … इसलिए उम्मीद है कि कुछ और दिन में हम वायरस को हरा देंगे. लेकिन तब तक हमें बेहद सख्त नियमों का पालन करना होगा. बहरहाल, हम सभी स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर महसूस कर रहे हैं.एक बार फिर सभी समर्थन के लिए धन्यवाद.”

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…