सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती से जल्द होगी पूछताछ

Riya Chakraborty will be questioned soon in the case of Sushant Singh Rajputs deathमुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की खुदकुशी के मामले में मुंबई पुलिस जल्द ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से पूछताछ करेगी. मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. इससे पहले, सुशांत की बहन ने बताया कि सुशांत का 5 महीने से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था. 5 दिन पहले फोन पर बात की थी. सुशांत ने बताया था कि तबियत ठीक नही है.” इसके बाद, सुशांत की बहन बांद्रा के घर आईं और 2 दिन रहीं. सुशांत ने डिप्रेशन की दवाई खानी बंद कर दी थी. दोस्त और कुक ने बताया कि सुशांत का व्यवहार असामान्य था और वह बहुत ज्यादा डिप्रेशन में था

सुशांत ने अपने दोस्त महेश शेट्टी को अंतिम कॉल रात तीन बजे किया था लेकिन उसने कॉल नही उठाया. सुशांत के मैनेजर को सुशांत के फोन का पासवर्ड पता था. फोन खुलने पर आखिरी कॉल रात 3 बजे का मिला. पुलिस महेश शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देर रात आई जिसमें आत्महत्या की पुष्टि की गई है. डॉक्टरों ने उनके वाइटल ऑर्गन्स को आगे जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजे हैं, जहां शरीर में किसी तरह के ड्रग्स या जहर की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा. सुशांत का परिवार पटना से मुंबई पहुंच गया है. मुंबई में ही आज अंतिम संस्कार होगा.

अंतिम संस्कार से पहले होगी पंचक पूजा
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार से ठीक पहले एक खास पूजा कराई जाएगी, जिसे पंचक पूजा कहा जाता है. गरुड़ पुराण के मुताबिक अगर किसी पंचक में किसी की मौत जो जाए तो उसके साथ ये विपदा उसके परिवार के पांच लोगों पर भी आती है. सुशांत के परिवार के नजदीकी ज्योतिष ने परिवार को बताया है कि सुशांत सिंह की मृत्यु पंचक विचर में हुई है. आषाढ़ महीने के पंचक की शुरुआत 11 जून से हुई है और ये 16 जून तक रहेगी. पंचक पांच प्रकार के होते हैं: रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, मृत्यु पंचक और चोर पंचक.

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…