जानिए गौतम गंभीर और इरफान पठान ने महेंद्र सिंह धोनी vs विराट कोहली में किसे चुना बेहतर बल्लेबाज

Know who selected better batsman in Gautam Gambhir and Irfan Pathan in Mahendra Singh Dhoni vs Virat Kohliटीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान से पूछा गया कि वो विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से किसे चुनेंगे। महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं, जबकि विराट कोहली मौजूदा कप्तान हैं। इन दोनों की बल्लेबाजी को लेकर जब गौतम गंभीर और इरफान पठान से पूछा गया कि वो किसको चुनेंगे, तो इस पर गंभीर ने कहा कि दोनों के बल्लेबाजी ऑर्डर बिल्कुल अलग हैं। गंभीर ने कहा कि विराट नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं, जबकि धोनी नंबर 6 या 7 पर, ऐसे में दोनों की तुलना करना बहुत मुश्किल है।
स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ शो पर होस्ट जतिन सप्रू ने फिर से अपना सवाल बदला और इन दोनों से पूछा अगर धोनी बल्लेबाजी ऑर्डर में और ऊपर खेल रहे होते तो क्या होता? इस पर गंभीर ने कहा, ‘मुझे लगता है क्रिकेट जगत ने एक बड़ी चीज मिस कर दी। अगर धोनी नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आते और टीम के कप्तान नहीं होते तो क्रिकेट जगत को एकदम अलग खिलाड़ी देखने को मिलता। शायद वो तब और बहुत रन बना चुके होते, वो कई रेकॉर्ड्स तोड़ चुके होते। वो दुनिया के सबसे रोमांचित क्रिकेटर होते अगर वो नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते और कप्तान नहीं होते।’
इस पर इरफान ने कहा, ‘लेकिन एमएस के पास नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के सारे मौके थे, उन्होंने ऐसा किया नहीं। देखिए, अगर आप नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच तुलना करते हैं, तो मुझे अभी भी लगता है कि विराट के पास बेहतर तकनीक है, ऐसा कुछ नहीं है जो मैं महेंद्र सिंह धोनी से छीन रही हूं, बिना किसी शक के वो क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों में शुमार हैं। हर किसी की अपनी राय होती है, मैं अभी भी विराट को ही चुनूंगा।’
गंभीर ने इस पर जवाब में कहा, ‘मैं शायद महेंद्र सिंह धोनी को चुनता, फ्लैट विकेट पर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए जिस तरह से धोनी गेंदबाजों पर प्रहार करते। श्रीलंका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज को मौजूदा समय में देखिए जिस तरह के इंटरनैशनल क्रिकेट हो रहा है, एमएस धोनी ने अभी तक कई रेकॉर्ड्स तोड़ दिए होते।’

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…