Sushant Singh Rajput के डॉगी के निधन की खबरें इंटरनेट पर उड़ी

News of Sushant Singh Rajputs Dogis death has surfaced on the Internetखबरों की मानें तो सुशांत सिंह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे. वहीं, सुशांत के निधन के बाद से ही उनके डॉगी फज की कई तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें यह बताया गया कि फज सुशांत के निधन के बाद से काफी उदास हो गए हैं और वह बहुत शांत रहने लगे हैं.बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी. सुशांत ने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.

वहीं, अब सोशल मीडिया पर फज के निधन की अफवाहें उड़ने लगी हैं. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज का भी निधन हो गया है. सुशांत के निधन के बाद से ही फज ने खाना छोड़ दिया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. हमारी सहयोगी वेबसाइट Bollywoodlife.com में प्रकाशित एक खबर के अनुसार एक इंग्लिश पोर्टल ने सुशांत के डॉगी फट से जुड़ी इन खबरों को गलत बताया है.

खबरों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के करीबी सूत्रों ने इस बात का खुलासा किया है कि फज बिल्कुल ठीक है और इस समय वह सुशांत सिंह राजपूत के पवना वाले फॉर्महाउस पर ही ठहरा हुआ है. इस दौरान फज और सुशांत के कुछ पुराने पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में सुशांत फज के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…