3 पाकिस्तानी क्रिकेटर कोरोना वायरस पॉजिटिव, टीम 28 जून इंग्लैंड दौरे पर जाएगी

3 Pakistani cricketer Corona virus positive team to visit England on 28 Juneकराची: पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान, हारिस रउफ और हैदर अली सोमवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए .पाकिस्तान में अब तक 1 लाख 81 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिसमें अब तक 3,590 लोगों की मौत हो गई है और 71 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक बीमारी से निजात पा चुके हैं, पाकिस्तान का पंजाब और सिंध प्रांत इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसकी पुष्टि करता है कि 3 खिलाड़ी हैदर अली (Haider Ali), हारिस रउफ (Haris Rauf) और शादाब खान (Shadab Khan) कोरोना वायरस (Coronavirus) टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं.’ इसमें कहा गया, ‘इन खिलाड़ियों में अभी तक कोई लक्षण नहीं थे लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले रविवार को रावलपिंडी में हुई जांच में ये पॉजिटिव पाये गए.’ अब ये खिलाड़ी क्वारंटीन में रहेंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम 28 जून को मैनचेस्टर के लिए रवाना होने वाली है, अपने 14 दिन के क्वारंटीन की अवधि के लिए डर्बीशायर जाने से पहले उन्हें प्रशिक्षण और अभ्यास करने की इजाजत होगी. लेकिन 3 खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमण होने की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इन पर भी फैसला होगा.
इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) भी टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे. उन्होंने इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है थी, उन्होंने लिखा था कि, ‘मैं गुरुवार से ही अच्छा महसूस नहीं कर रहा था, मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था, मैंने अपना टेस्ट करवाया और बदकिस्मती से में कोविड पॉजिटिव पाया गया. जल्द सेहतमंद होने के लिए आपके दुआओं की जरुरत है, इंशा अल्लाह.’

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…