पुलिस को मिली एक गंभीर मामले की शिकायत बढ़ सकती है बॉलीवुड क्वीन कंगना की मुश्किलें

Complaint of a serious case received by the police may increase the difficulties of Bollywood Queen Kanganaशिमला. शिमला पुलिस को कंगना पर में देशद्रोह और SC/ST एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज (FIR) करने की शिकायत मिली है.पिछले कुछ दिनों से सुशांत सिह राजपूत मौत मामले में काफी मुखर रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की एक ट्वीट को लेकर मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बता दें कि सामाजिक और आरटीआई कार्यकर्ता रवि कुमार ने 27 अगस्त को शिमला पुलिस को एक शिकायत दी थी, इस शिकायत में रवि ने कंगना पर आरोप लगाया था कि कंगना ने भारतीय संविधान पर अभद्र टिप्पणी की है और दलित समाज को चूहा लिख कर अपमानित किया है.
शिमला के एसपी (SP) ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, ‘इस मामले की कानूनी पहलू और प्रारंभिक जांच के बाद ही मामला किया जाएगा. फिलहाल ट्वीट को लेकर कानूनी राय ली जा रही है.’
कंगना पर एफआईआर को लेकर एसपी ने क्या कहा
शिमला के एसपी मोहित चावला ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है. एसपी का कहना है कि ढली थाने को ये शिकायत भेजी है. एडिश्नल एसपी प्रवीर ठाकुर इस मामले को देखेंगे. उन्होंने कहा कि पहले ये देखा जाएगा कि जो ट्वीट कर लिखा है, वो देशद्रोह या SC/ST की धारा के तहत आता है या नहीं. इसको लेकर पहले कानूनी राय ली जाएगी.

SP को दिए शिकायत पत्र में रवि कुमार ने लिखा है कि 23 अगस्त 2020 को रात 8:10 बजे कंगना रनौत ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक ट्वीट किया कि भारतीय संविधान के कारण देश में आरक्षण के रूप में जातिवाद है. आगे लिखा है कि समस्त दलित समाज के लोगों ने जब इस ट्वीट का विरोध किया तो कंगना रनौत ने 24 अगस्त को फिर से अपने ट्वीट में चूहा लिख कर दलितों को अपमानित किया.

रवि ने आगे लिखा है कि भारतीय संविधान की धारा 13, 14 और 15 के तहत जातिवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. भारतीय संविधान की धारा 309 में सभी को बराबर के प्रतिनिधित्व का अधिकार है. इन धाराओं के अनुसार कंगना रनौत का यह ट्वीट संविधान विरोधी है.’

आरोप लगाया कि कंगना ने जानबूझ कर अपने ट्वीट से भारतीय संविधान और संवैधानिक व्यवस्था का अपमान किया है और दलित समाज के लोगों का भी अपमान किया है. ऐसे में कंगना पर FIR कर कार्रवाई अमल में लाई जाए. रवि ने कहा कि ये शिकायत 27 अगस्त को एसपी को दी गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…