चंडीगढ़ पहुंचते ही बोलीं कंगना- सोनिया सेना के कारण मुंबई असुरक्षित, इस बार मैं बच गई।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई से वापस लौट आई हैं। कंगना सोमवार सुबह ही मनाली के लिए रवाना हुईं, इस बीच चंडीगढ़ पहुंचकर उन्होंने एक ट्वीट किया और शिवसेना पर वार किया। कंगना ने लिखा कि अब मुंबई में पहले जैसी सुरक्षा नहीं रही है, इसके लिए उन्होंने शिवसेना के सोनिया सेना होने को कारण बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि चंडीगढ़ में उतरते ही मेरी सुरक्षा नाम मात्र रह गई है। लगता है इस बार मैं बच गई, शिवसेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला है। कंगना ने एक और ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के दिल को चीर के वहां इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आज़ाद कश्मीर के नारे लगवाए। आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है। मुझे अपनी आवाज दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।
रिपोर्टर – पंकज सिंह
  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…