IPL 2020: ऋद्धिमान साहा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी . मुरीद हुए ये दो भारतीय दिग्गज

IPL 2020 Wriddhiman Saha played a blistering innings against Delhi Capitals. These two Indian luminaries became admiredसनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 45 बॉल में 87 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी के दम पर साहा ने हैदराबाद के लिए अहम मुकाबले में जीत में बड़ी भूमिका अदा की.इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ऋद्धिमान साहा की इस पारी को लाजवाब बताया है. दरअसल तेंदुलकर ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया है कि साहा की पारी बेहद शानदार रही.
इस पारी के दौरान ऋद्धिमान साहा ने कोई भी लप्पेबाज शॉट्स नहीं खेला. मुझे ऐसा लगाता है कि टी20 क्रिकेट में फटाफट रन बनाने के लिए साहा की क्षमता को कम समझने की भूल करना गलत है. मैंने साहा की बेहतरीन पारी का काफी लुत्फ उठाया.
इस बीच ऋद्धिमान साहा की इस शानदार पारी को लेकर टीम इंडिया के महान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने साहा की जमकर प्रशंसा की है.
गौरतलब है कि ऋद्धिमान साहा ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के गेंदबाजों की बख्खिया उधेड़ते हुए 45 बॉल में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से तूफानी 87 रन ठोंके. साहा की इस विस्फोटक पारी के दम पर ही सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को दिल्ली के खिलाफ 88 रनों से शानदार जीत मिली.
साहा हैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-रवि शास्त्री
इसके अलावा भारतीय टीम (Team India) के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी ऋद्धिमान साहा की इस पारी से काफी प्रभावित हुए हैं. शास्त्री के अनुसार दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक साहा ने दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया.
यह लाजिमी भी क्योंकि ऋद्धिमान साहा ने बतौर सालमी बल्लेबाज कल जैसा खेल दिखाया उसकी तारीक होनी तो बनती है. मालूम हो कि ऋद्धिमान साहा के नाम आईपीएल एक शतक भी दर्ज है.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…