राज्यसभा की 2 सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने तय किए नाम, दोनों ही पार्टी से बाहर के : सूत्र

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी दो बाहरी उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने को तैयार दिख रही है. सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी इंडिया को दो नामों का पता चला है जिन्हें पार्टी राज्यसभा भेज सकती है. पहला नाम है सुशील गुप्ता का जो दिल्ली के बड़े कारोबारी हैं. दिल्ली में इनके स्कूल और अस्पताल हैं. ये पहले कांग्रेस में थे और एक महीने पहले ही कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया था. दूसरा नाम नवीन गुप्ता का सामने आ रहा है जो पेशे से चार्टेर्ड अकाउंटेंट हैं और फ़िलहाल द इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट हैं. सूत्रों के मुताबिक बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है जिसमें राज्यसभा चुुनाव पर चर्चा की जाएगी. कल ही आम आदमी की पीएसी की बैठक के बाद इन नामों का एलान हो सकता है. आपको बता दें कि संजय सिंह का नाम पहले से ही तय है. 5 जनवरी को राज्यसभा के लिए नामांकन की आख़िरी तारीख़ है.

अगर आम आदमी पार्टी इन दोनों नामों पर फैसला करती है तो यह पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के लिए बड़ा झटका माना जाएगा. हालांकि आम आदमी पार्टी पहले से कह रही थी कि राज्यसभा में वह अलग-अलग क्षेत्र के पेशेवरों को भेजना चाहती है.

लेकिन किसी भी नाम पर सहमति तय नहीं हो पाई. वहीं राज्यसभा में जाने के लिए पार्टी के अंदर भी जमकर गुटबाजी शुरू हो गई थी. आखिरकार तीन में से 1 सीट के लिए संजय सिंह का नाम तय कर दिया गया था.

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…