नई रिलीज डेट आते ही वसुंधरा राजे का ऐलान- राजस्थान में नहीं दिखाई जाएगी ‘पद्मावत’

जयपुर: जैसे ही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के नई रिलीज डेट का ऐलान हुआ वैसे ही राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि ये फिल्म उनके प्रदेश में रिलीज नहीं होगी. राजे ने कहा कि प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य में फिल्म ‘‘पद्मावत ’’का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा. प्रदेश के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्म नहीं दिखाई जाएगी.

एक सरकारी विज्ञप्ति में राजे ने कहा है कि रानी पद्मिनी का बलिदान प्रदेश के मान-सम्मान और गौरव से जुड़ा हुआ है, इसलिए रानी पद्मिनी हमारे लिए सिर्फ इतिहास का एक अध्याय भर नहीं, बल्कि हमारा स्वाभिमान हैं. उनकी मर्यादा को हम किसी भी सूरत में ठेस नहीं पहुंचने देंगे.

साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा कि यदि फिल्म में विवादित अंश होंगे तो उसका विरोध जारी रहेगा और इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अभी तक फिल्म किसी ने देखी नहीं है. फिल्म से यदि आपत्तिजनक बातें निकाल दी गई हैं तो विरोध क्यों, यदि राजस्थान के इतिहास के साथ छेड़छाड़ के अंश हैं तो फिल्म का विरोध जारी रहेगा.

बता दें कि ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी. ‘पद्मावती’ पर हुए विवाद के बाद फिल्म का नाम बदल कर ‘पदमावत’ किया गया है. हालांकि वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और संजय लीला भंसाली ने अभी तक फिल्म की रिलीज को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

इस फिल्म को लेकर मचे बवाल के बाद सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से इस फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा था. मेकर्स इसके लिए तुरंत मान गए और इस बदलाव के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…