नई दुल्हन अनुष्का शर्मा काम पर लौटी, फिल्म के सेट पर हुआ ऐसा स्वागत खुशी से झूम उठीं मिसेज कोहली

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने हबी विराट कोहली के साथ न्यू ईयर मनाकर साउथ अफ्रीका से भारत लौट आई हैं। अब वो अपने काम पर भी लौट आई हैं। अनुष्का शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आने वाली हैं। साउथ अफ्रीका में विराट संग न्यू ईयर सेलीब्रेट करने के बाद अनुष्का काम पर लौट आई हैं और ‘जीरो’ के सेट पर शूटिंग के लिए पहुंच गई। फिल्म के साथ पर अनुष्का का जोरदार स्वागत किया गया। अनुष्का की वैनिटी वैन फूलों से सजाई गई थी और वहां खूबसूरत बुके रखे हुए थे। साथ ही विराट कोहली के साथ उनका एक फोटो फ्रेम भी रखा गया था।

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वो काफी खुश दिखाई दे रही हैं। . हाथ में ग्रीटिंग लिये अनुष्‍का शर्मा बेहद खुश नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ‘ सेट पर वापस आकर अच्‍छा लगा। अपने को-स्‍टार के साथ काम करने के लिए वापस आ गई हूं। वैन को फूलों से सजाने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’ अनुष्का ने शाहरुख और रेडचिली को स्‍पेशल थैंक्‍स बोला।

बता दें, अनुष्का के साथ फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं। इससे पहले यह तिकड़ी ‘जब तक है जान’ में नजर आ चुकी है। आनंद एल रॉय की इस फिल्म में शाहरुख खान बौने के किरदार में नजर आएंगे।

‘जीरो’ के अलावा अनुष्का अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परी’ का प्रमोशन भी शुरू करेंगी। प्रोसित राय के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म 9 फरवरी को रिलीज होगी।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…