दुकानदार ने थमा दी थी गलत लॉटरी, महिला को लगा 32 करोड़ का जैकपॉट

कई लोग हैं, जो लॉटरी से अपनी किस्मत आजमाते हैं. ऐसे कई किस्से हैं, जिनमें लॉटरी ने किसी कंगाल की किस्मत बदल दी या किसी अमीर को कंगाल बना दिया हो. अमेरिका में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां किसी दूसरे की गलती से एक महिला रातोंरात करोड़पति बन गई.

मामला अमेरिका के न्यूजर्सी के मैनहटन का है. यहां के एक सुपरमार्केट में शॉपिंग करने आई ओक्साना जहारोव (46) ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए एक लॉटरी खरीदी. लॉटरी की कीमत एक डॉलर थी. लेकिन, स्टोर में बैठे शख्स ने उन्हें 1 डॉलर की लॉटरी के बजाय गलती से 10 डॉलर की ‘सेट फॉर लाइफ’ की लॉटरी दे दी.

ओक्साना ने बताया, “गलत लॉटरी मिलने के बाद भी मैंने फैसला लिया कि मैं इसके लिए पेमेंट करूंगी. लेकिन, मैंने इसे तुरंत स्क्रैच नहीं किया. मैं इसे बुकमार्क के तौर पर इस्तेमाल कर रही थी.”

ओक्साना के मुताबिक, “जब मैंने इस लॉटरी को स्क्रैच किया तो हैरान रह गई. लॉटरी पर 5 मिलियन डॉलर (31 करोड़ 66 लाख रुपये) की प्राइज मनी थी.” उन्होंने बताया, “मैंने आज तक कुछ नहीं जीता. इसलिए मुझे इस लॉटरी पर यकीन नहीं हुआ. जब मैं इसे सुपरमार्केट के स्टोर लेकर गई, तो मुझे यकीन हुआ कि ये लॉटरी नकली नहीं है और मैं 5 मिलियन डॉलर की मालकिन बन गई हूं.”

इस लॉटरी को जीतने के बाद ओक्साना को 19 साल तक हर साल 260,000 डॉलर (1 करोड़ 64 लाख रुपये) मिलेंगे. इसके साथ एडिशनल पेमेंट के रूप में 60,000 डॉलर (38 लाख रुपये) मिलेंगे.

ओक्साना इन पैसों से परिवार के साथ कई देशों के टूर पर जाना चाहती है. वह इन पैसों से बच्चों की पढ़ाई के लिए भी कुछ करना चाहती हैं.

  • Related Posts

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…

    पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका, 4 महीने में 1.41 लाख करोड़ रुपये का व्यापार घाटा; आयात ने बढ़ाई मुश्किलें

    इस्लामाबाद। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश का व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों में 16…