सत्‍यम घोटालेे में सेबी ने PWC पर लगाया दो साल का बैन

बाजार नियामक सेबी ने प्राइस वाटरहाउस (PWC) पर शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों के खातों की ऑडिटिंग के लिए 2 साल तक की रोक लगा दी है. सेबी ने पीडब्‍ल्‍यूसी को भी करोड़ों रुपए के सत्‍यम घोटाले का दोषी पाया है. दुनिया की टॉप अकाउंटिंग कंपनियों में से एक पीडब्‍लयूसी अब भारत में किसी भी लिस्टेड कंपनी को दो साल तक ऑडिट सर्टिफिकेट जारी नहीं कर पाएगी.

पीडब्‍ल्‍यूसी के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्‍योंकि शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में से कोई भी इस ग्लोबल ऑडिटिंग संस्था से अपने खातों की ऑडिटिंग नहीं करा सकेगी. सेबी ने यह फैसला 8000 करोड़ रुपए के सत्यम घोटाले में PWC का नाम आने के बाद सुनाया है. यह प्रतिबंध अप्रैल 2018 से लागू होगा.

सेबी ने PWC पर 13.09 करोड़ रुपए का जुर्माना भी ठोका है. जनवरी 2009 से लेकर अब तक इस जुर्माने पर 12 फीसदी सालाना ब्याज देने के लिए भी उसे कहा गया है. चूंकि यह प्रतिबंध अप्रैल 2018 से लागू होगा, इसलिए इस साल मार्च अंत तक इसका असर नहीं पड़ेगा.

इन सबके अलावा सेबी ने PWC के दो पुराने पार्टनर्स एस गोपालकृष्णन और श्रीनिवास तल्लौरी पर भी 3 साल का बैन लगाया है. इन दोनों के नाम भी सत्यम घोटाले में आए थे. 2009 में जिस समय सत्यम घोटाला सामने आया था, उस समय इन दोनों अधिकारियों ने ही सत्यम के खातों की ऑडिटिंग की थी.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…