जम्मू-कश्मीर: कायर पाकिस्तान ने आम नागरिकों को बनाया निशाना, 2 की मौत, 5 घायल

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और उसने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसबार पाकिस्तान ने सीमा के पास रहने वाले आम लोगों को निशाना बनाया गया है। रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है। हमले में 4 लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि बीएसफ के जवानों ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से सीजफायर उल्लंघन में बीएसएफ की 78वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल ए सुरेश शहीद हो गए थे। शुक्रवार को भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की गोलीबारी की चपेट में 30 से 40 गांव आए हैं। गोलीबारी प्रभावित इलाकों के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

सीमा पर लगातार हो रही गोलाबारी पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा, ‘यह बेहद चिंता की बात है कि नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। सीमा और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है। नई दिल्ली और इस्लामाबाद को इस मुद्दे का समाधान करना होगा।

बता दें कि गुरुवार को जम्मू और सांबा जिलों के तीन सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से की गई फायरिंग में एक 17 वर्षीय लड़की समेत बीएसएफ के एक जवान शहीद हो गए थे।

  • Related Posts

    वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो…

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…