आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन, पाक की फायरिंग से 2 लोगों की मौत, 3 घायल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है. पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त फायरिंग की जा रही है. आरएसपुरा सेक्टर में सुबह से पाकिस्तान ने जो गोलीबारी की है उसमें दो लोगों की मौत हो गई है. इसमें एक महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में तीन आम नागरिक घायल भी हुए हैं.

बताया जा रहा है कि जम्मू के आरएस पुरा से रामगढ़ सेक्टर तक पाकिस्तानी की ओर से फायरिंग हो रही है. फायरिंग आज सुबह करीब 6.40 बजे शुरू हुई. पाक रेंजर्स भारत की करीब 30-40 चौकियों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहे हैं. वहीं, भारत की ओर से भी सुरक्षाबल पाकिस्तान की इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

बता दें कि दो दिन पहले पाकिस्तान की ऐसी ही फायरिंग में बीएसएफ के जवान सुरेश शहीद हो गए थे. तीन नागरिक मारे गए थे. उसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन जवान मारे गए थे.

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भारतीय सेना ने गोलाबारी से पाकिस्तान के कई पोस्ट और बंकर तबाह कर दिए थे.

बता दें कि पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भारतीय उप-उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया. पाकिस्तान का कहना है कि भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में उसकी दो महिलाएं मारी गई हैं.

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया और भारतीय बलों के ‘बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन करने की निंदा की.’

  • Related Posts

    वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो…

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…