संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैय्यद अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान और आंतकवाद को लेकर कही यह कहावत..

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि पाकिस्तान को अच्छे और बुरे आतंकवाद में फर्क करने की मानसिकता को बदलने की जरूरत है. इसने परिषद से अपील की कि वह सीमा पार पनाहगाहों में बैठे आतंकवादियों की ओर से उत्पन्न चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करे. संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैय्यद अकबरुद्दीन ने सुरक्षा परिषद से कहा कि भारत का मानना है कि अफगानिस्तान अपना स्थान वापस हासिल करे और नयी दिल्ली अपने क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ करीबी तौर पर अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा, स्थायित्व और समृद्धि लाने को प्रतिबद्ध है.
अफगानिस्तान मुद्दे पर विशेष मंत्री बैठक के दौरान अकबरुद्दीन ने कहा, “अफगानिस्तान में एक कहावत है जिसका सीधा मतलब यह होता है कि अगर निचले इलाके का पानी गंदा हो गया हो तो बिना समय गंवाए ऊंचाई पर जाकर इसे साफ कर लेना चाहिए.”

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में शांति के लिए सिर्फ समर्थन में आवाज उठाना ही काफी नहीं है, हमारे क्षेत्र और अफगानिस्तान को सीमा पार पनाहगाहों से उत्पन्न आतंकी चुनौतियों का समाधान करने पर भी ध्यान देने की जरूरत है.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…