रूस व चीन मिलकर अमेरिकी हितों, मूल्यों व अर्थव्यवस्था को दे रहे चुनौतीः डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को आधिकारिक ‘स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस’ दिया। अपने पहले संबोधन में ट्रम्प ने कई विशेष मुद्दों के बारे में बात की। मुख्य रूप से ट्रम्प ने रूस व चीन को अमेरिका का प्रतिद्वंद्वी देश बताया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि रूस व चीन जैसे प्रतिद्वंद्वियों ने अमेरिकी हितों, अर्थव्यवस्था और मूल्यों को चुनौती दी है।

दुष्ट शासन, आतंकवादी समूह की आलोचना करते हुए ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अपनी सैन्य शक्ति को पुनर्निर्माण करने का प्रतिज्ञा लेगा। ताकि किसी भी बाहरी आक्रमण को रोका जा सके।

डोनाल्ड ट्रम्प ने जोरदार भाषण देते हुए कहा कि दुनिया भर में हम दुष्ट शासन, आतंकवादी समूहों और चीन व रूस जैसे प्रतिद्वंद्वियों का सामना करते है जो हमारे हितों, हमारी अर्थव्यवस्था और हमारे मूल्यों को चुनौती देते है।

इन चुनौतियों का सामना करने के लिए अमेरिका को अधिक शक्ति की आवश्यकता है। ट्रम्प ने कहा कि बेजोड़ शक्ति ही हमारी रक्षा कर सकती है। इसके लिए अमेरिकी सेना को पर्याप्त रूप से फंड मुहैया करवाने को कहा।

अमेरिका को आक्रमण से बचाने के लिए ट्रम्प ने परमाणु हथियारों को आधुनिकीकरण और पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। इसे इतना मजबूत और शक्तिशाली बनाना है कि ताकि यह किसी भी तरह के आक्रामण को रोक सके।

अमेरिका लॉटरी सिस्टम को खत्म कर योग्यता आधारित आव्रजन नीति अपनाएगाः डोनाल्ड ट्रम्प
हालांकि ट्रम्प ने उम्मीद जताई कि परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि भविष्य में जब दुनिया के सभी देश परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए एक साथ मिलेंगे, तो वो पल किसी जादुई क्षण से कम नहीं होगा।

ट्रम्प ने इसके अलावा आईएसआईएस के खात्मे के बारे में कहा कि हमने पिछले साल इसे खत्म करने का निर्णय लिया था जो ठीक एक साल बाद पूरा हो गया। हमने ईराक और सीरिया में उनके कब्जे वालों क्षेत्रों का लगभग 100 प्रतिशत हिस्सा स्वतंत्र करा लिया है। फिलहाल अभी भी वहां बहुत काम किया जाना बाकी है।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…