मांगों को मनवाने नगरीय निकाय कर्मचारी आज होंगे भोपाल रवाना

राजगढ़| अपनी 6 मांगों को मनवाने के लिए मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ भोपाल से उज्जैन के बीच एक रैली निकालेगा। इसी शुरूआत गुरुवार को सुबह भोपाल से होगी। यह रैली शाम को उज्जैन पहुंचेगी। रैली में जिले के निकायों के सौ कर्मचारी शामिल होने सुबह भोपाल रवाना होंगे।

जिलाध्यक्ष संतोष पाराशर और महामंत्री अशोक मेवाड़े ने बताया कि निकाय कर्मचारियों की मांगे न माने जाने से उन्हें अपने आंदोलन का दूसरा चरण शुरू करना पड़ रहा है। इसके तहत भोपाल से सुबह 8.30 बजे वाहन रैली निकलेगी। इसमें जिला सहित पूरे प्रदेश के कर्मचारी शामिल होंगे।

यह रहीं निकाय कर्मचारियों की मांगें

संगठन के योगेंद्र सिंह व कैलाश जैन ने बताया कि ज्ञापन के जरिए निकाय अधिकारी-कर्मचारी, सफाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ, शेष कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का फायदा, सभी दैवेभो काे स्थाई किए जाने के आदेश, सामुदायिक संगठकों को नियमित किए जाने, स्थापना वय की सीमा 65 फीसदी से बढ़ा कर 70 फीसदी करने और सेवा भर्ती नियम में कंप्यूटर ऑपरेटरों के पद बढ़ाने की मांग की जाएगी

  • Related Posts

    कौशांबी में मां की हत्या की साजिश में बेटी निकली शामिल, प्रेमी ने ईंट से सिर कुचलकर ली जान

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी शादी के रास्ते में आ रही रुकावट को…

    बालाघाट में जमीन विवाद पर बेटे ने बुजुर्ग पिता को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। संपत्ति और जमीन के विवाद में एक युवक ने अपने 80 वर्षीय पिता…