लाइव अपडेट: चौथे चरण में भी कांग्रेस आगे

भोपाल: मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट और अशोकनगर जिले के मुंगावली सीट के उप-चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से प्रारम्भ हो गई है. पहले दो चरणों में कांग्रेस आश्चर्यजनक रूप से भाजपा को पछाड़ कर आगे चल रही थी और अब चौथे चरण की मतगणना के बाद भी ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ का जादू बरक़रार है.

कोलारस में कांग्रेसी उम्मीदवार महेंद्र यादव ने भाजपा के देवेंद्र जैन को 1330 वोटों से पीछे छोड़ रखा है, यह अंतर पहले से थोड़ा कम तो हुआ है,लेकिन अभी भी कोलारस में महेंद्र यादव बने हुए हैं. वहीं मुंगावली में कांग्रेस उमीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव को 3708 वोट मिले हैं और भाजपा की बाई साहब को 3563 वोट मिले है, इस तरह मुंगावली में भी कांग्रेस 145 मतों से आगे चल रही है.

पहले दो चरणों में बुरी तरह पिछड़ने के बाद भाजपा धीरे-धीरे वापसी करती दिखाई दे रही है और मतों का अंतर भी कम हो रहा है, अब देखना यह है कि, क्या भाजपा हर बार की तरह आखिरी में अपना पासा पलटेगी. वहीं आस पास मौजूद लोगों का कहना है कि, जनता शिवराज सरकार से नाख़ुश है, इसीलिए उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिए हैं.

  • Related Posts

    इंदौर बायपास पर 3 करोड़ की अवैध शराब जब्त, दो ट्रक पकड़े; DGGI और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

    मध्य प्रदेश के इंदौर में अवैध शराब के कारोबार और टैक्स चोरी के खिलाफ DGGI और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात बायपास…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…