मध्य प्रदेश उप चुनाव: नतीजा आज

भोपाल: आज सुबह 8 बजे मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट और अशोकनगर जिले के मुंगावली सीट के उप-चुनाव की मतगणना प्रारम्भ होगी. दोनों सीटों में हुए मतदान की गिनती के लिए अलग-अलग दौर निर्धारित किए गए हैं. कोलारस सीट पर वोटों की गिनती के लिए 23 दौर होंगे, जबकि मुंगावली में मतों की गणना 19 दौर में पूरी होगी.

आपको बता दें कि, 24 फरवरी को कोलारस और मुंगावली में हुए मतदान में क्रमश: 70.4 प्रतिशत और 77.05 फीसद मतदान दर्ज किया गया था. आधिकारिक तौर पर सोमवार को बताया गया कि, कोलारस और मुंगावली उप-चुनाव के वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और सम्पूर्ण मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. दोनों मतगणना स्थलों पर त्रि-स्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी.

सुरक्षा कारणों के चलते मतगणना स्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, साथ ही वहां कैमरा, मोबाइल आदि ले जान पर भी प्रतिबन्ध रखा गया है. गौरतलब है कि, प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्ताधारी दल बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस दोनों के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि, मतगणना का यह ऊंट किस करवट बैठता है.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…