रूसः प्रधानमंत्री पद के लिए पुतिन ने रखा मेदवेदेव के नाम का प्रस्ताव

मॉस्कोः चौथी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद व्लादिमीर पुतिन ने संसद में प्रधानमंत्री पद के लिए वर्तमान पी.एम. दमित्री मेदवेदेव के नाम का प्रस्ताव पेश किया। रूसी सरकार के मुख्यालय क्रेमलिन ने एक बयान में कहा ‘‘ पुतिन ने प्रधानमंत्री नियुक्त करने की खातिर संसद की सहमति हासिल करने के लिए दमित्री मेदवेदेव की उम्मीदवारी सौंपी। ’’

52 साल के मेदवेदेव 2008 से 2012 के बीच रूस के राष्ट्रपति रह चुके हैं जबकि पुतिन रूसी संविधान द्वारा निर्धारित लगातार अधिकतम दो कार्यकाल के प्रावधान के चलते राष्ट्रपति नहीं बन पाए थे। इसके बाद एक समझौते के तहत पुतिन 2012 में फिर से राष्ट्रपति बन गए जबकि मेदवेदेव प्रधानमंत्री बने। दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन का यह कदम इस बात की ओर संकेत करता है कि वह अपनी नीतियों को जारी रखना चाहते हैं।

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…