मप्र सरकार ने कर्मचारियों का डीए दो फीसदी बढ़ाया

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों का 2 फीसदी डीए बढ़ाने को लेकंर मंजूरी बनी। अब कर्मचारियों का डीए 5 फीसदी से बढ़ाकर 7 कर दिया गया है। उधर संविदा नियुक्ति नियमों में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

सामान्य प्रशासन विभाग में गठित छानबीन समिति संविदा नियुक्ति के लिए प्रस्ताव का परीक्षण करेगी। कैबिनेट में भारिया जनजाति के युवाओं को शासकीय नौकरी की पात्रता होने पर सीधी भर्ती हो सकेगी। सरकार ने जामिया विकासखंड के भारिया को दी जाने वाली यह सुविधा का दायरा संपूर्ण छिंदवाड़ा जिले के साथ सिवनी में भी लागू किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के लिए स्वीकृत संविदा पदों को निरंतर रखने की कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में राशि में वृद्धि को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण के लिए एक हजार करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। आरक्षण नियमों में संशोधन पर भी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…