यात्रियों से यूजर चार्ज नहीं वसूलेगा भारतीय रेलवे

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया हवाई अड्डों की तरह रेल यात्रियों से यूजर डेवलपमेंट चार्ज लेने की उसकी कोई योजना नहीं है। इस तरह के कदम से करीब 30 फीसदी रेल यात्रियों पर असर पड़ सकता है। मीडिया में खबर आई थी कि रेलवे ने एयर कंडीशंड और चेयर कार टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से दस रुपए चार्ज करने का प्रस्ताव दिया है।

50 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास
भरतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके लोहिया ने इस खबर को फर्जी बताया। उन्होंने बताया कि सरकार के पास फिलहाल इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। भारत में रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए आईआरएसडी नोडल एजेंसी के तौर पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ हाालिया समीक्षा बैठक में कुछ स्टेशनों के साथ परियोजना पर आगे बढ़ने की मंजूरी मिलने के बाद मंत्रालय शुरुआती चरण में 50 स्टेशनों का पुनर्विकास कर सकता है।

40 अरब रुपए की होगी जरुरत
स्टेशन के पुनर्विकास योजना का पहला चरण जल्द ही शुरू होगा और आईआरएसडीसी इसके लिए बाजार से करीब 40 अरब रुपए जुटा सकती है। पहले चरण में कम से कम 50 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। अगर आईआरएसडीसी बाजार से पैसे जुटाती है तो यह ऐसा करने वाली रेलवे की दूसरी इकाई होगी। इससे पहले भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) ने बाजार से पैसे जुटाए थे। पैसे जुटाने में बाजार से आसानी हो इसलिए रेलवे आईआरएसडीसी के साथ बनाओ-चलाओ और वापस करो (बीओटी) मॉडल के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास करेगी।

  • Related Posts

    कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर निशाना, बोले- 30 तारीख को इंदौर में एक लाख लोग सड़क पर उतरेंगे

    आधे दिन की छुट्टी लेकर सड़क पर आने की अपील मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए इंदौर की जनता से 30…

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…