पिछले 3 साल से बांसुरी बजाना सीख रहे हैं धवन

नई दिल्लीः भारतीय टीम के ‘गब्बर’ यानि शिखर धवन का क्रिकेट के अलावा एक और टैलेंट सामने आया है, जिसका खुलासा खुद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए पेश किया। धवन ने ट्वीट कर बताया कि वो पिछले तीन सालों से बड़े ही लगन के साथ बांसुरी बजानी सीख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बांसुरी बजाते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया है।

धवन ने लिखा, ”बांसुरी मेरे दिल के बहुत करीब है और इसलिए मैं पिछले करीब 3 सालों से अपने गुरु वेणुगोपाल जी से इसकी साधना कर रहा हूं। हालांकि अभी मुझे बहुत दूर जाना है, लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि मैंने इसकी शुरुआत कर दी है।” इस वीडियो धवन के साथ उनके गुरु भी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।

हाल ही में एक शो के दौरान धवन ने बताया था कि उनका नाम गब्बर कैसे पड़ा। उन्होंने कहा था कि, स्लिप में फिल्डिंग करते वक्त वो अक्सर मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म शोले के खलनायक अमजद खान का डायलॉग बोला करते थे, इसलिए साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गब्बर कहना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि धवन भारत के ऐसे तीसरे सलामी बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार दो शतक लगाए हैं। उनके अलावा यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ ने बनाया था।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…