अमेजॉन के CEO ने भारत के कारोबारी जगत की प्रगति को ‘उत्साहजनक’ बताया

नई दिल्लीः प्रमुख खुदरा कंपनी अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस ने आज कहा कि भारत में कंपनी के कारोबार में परिचालन के 5 साल में ही हुई प्रगति ‘उत्साहजनक’ है। कंपनी की भारत केंद्रित वेबसाइट अमेजॉनडॉटइन के होम पेज पर प्रकाशित एक पत्र में बेजोस ने यह बात कही है। इसमें उन्होंने कहा है कि 5 साल पहले 5 जून 2015 को अमेजॉन ने अपना परिचालन ‘भारत में खरीद फरोख्त की तौर तरीकों में आमूल चूल’ बदलाव लाने के लिए शुरू किया।

उन्होंने भारत के विषय में लिखा है, ‘यह उत्साहजनक है। हमारी यात्रा को 5 साल हो गए हैं लेकिन जैसा हम यहां अमेजॉन में कहते हैं कि अब भी यह पहला दिन है। मैं भावी अवसरों को लेकर उत्साहित हूं।’ इसमें उन्होंने विक्रेता व ग्राहकों की संख्या के मोर्चे पर वृद्धि का जिक्र किया।

उल्लेखनीय है कि भारत में अमेजॉन का मुकाबाल फ्लिपकॉर्ट जैसी घरेलू कंपनी से है। बेजोस ने भरतीय बाजार के लिए 5 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…