ब्राजील का समर्थन करूंगा, लेकिन मेसी का जादू देखना चाहता हूं: सौरभ गांगुली

कोलकाता: फुटबॉल के मुरीद भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली कोलकाता के फुटबॉलप्रेमियों की तरह अपनी पसंदीदा टीम ब्राजील का समर्थन करेंगे, लेकिन वह लियोनेल मेसी का कलात्मक खेल भी देखना चाहते हैं। गांगुली ने कहा, ‘मैं मेसी का जादू देखना चाहता हूं। उन्होंने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है। उनके लिए यह बड़ा विश्व होगा।’

उन्होंने कहा कि रूस में विश्व कप में ब्राजील, अर्जेंटीना और जर्मनी पर नजरें होंगी। उन्होंने श्रीलंका दौरे पर जा रही भारत की अंडर 19 टीम में चुने गए अर्जुन तेंडुलकर को भी शुभकामना दी। उन्होंने कहा, ‘मैंने उसे खेलते नहीं देखा। उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।’

गांगुली ने यह भी कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड में सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम इंग्लैंड में जीतेगी। दक्षिण अफ्रीका में जिस तरह वनडे सीरीज में प्रदर्शन रहा, यदि उसे दोहरा सकें तो जीत तय है।’ भारत को तीन जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे पर 3 टी20, 3 वनडे और 5 टेस्ट खेलने है।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…